Connect with us

Uncategorized

लोकसभा और निकाय चुनाव में काफी कम समय बचा है, तैयारियों में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ताः बलराज पासी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा के चारों मंडलों का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को नगर के गोर्वधन कीर्तन हाल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बलराज पासी ने पार्टी के क्रिया कलापों तथा पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि अब जबकि लोक सभा व निकाय चुनाव के लिए काफी कम समय बचा है। इसलिए सभी का दायित्व बनता है कि वह प्राथमिकता से चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

विधायक सरिता आर्या द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया वहीं जिला महामंत्राी नवीन भट्ट द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों में बताया। इसके साथ ही विधान सभा महासंपर्क अभियान के संयोजक भानु पंत ने भी विचार रखे। सम्मेलन में क्रमशः डीडी साह, जगमोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह सयाना, पान सिंह रौतेला, जोगा राम, प्रताप सिंह मेहरा, कुंदन सिंह अधिकारी, देवेंद्र बुधलकोटी, कुंदन सिंह नेगी, केएल आर्या, नंदन सिंह बिष्ट, पदम सिंह, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, तुलसी कठायत तथा मधु बिष्ट को सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भवाली पंकज अद्वितीय, मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोभन सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री मोहित लाल साह, मंडल महामंत्री भवाली पवन भाकुनी, मुकेश पलडिया, मंडल महामंत्री गरमपानी महामंत्राी भगवत सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित भुवन आर्य, जिला महामंत्री अनुसूचित रविन्द्र बाली, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रगति जैन, जिला मंत्री तारा बोरा, जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्या, जिला मंत्री किसान मोर्चा सचिन गुप्ता समेत अरविंद सिंह पडियार, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, आशु उपाध्याय, रोहित भाटिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, जीवंती भट्ट, रचित तिवारी, हरीश सिंह राणा, विक्रम रावत, जुगल मठपाल तथा बालम सिंह मेहरा आदि उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता डीडी साह तथा संचालन मंडल महामंत्री मोहित लाल साह व कार्यक्रम संयोजक प्रकाश आर्या ने संयुक्त रुप से किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts