Connect with us

Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज ग्रहण करेंगे पदभार, हवन-पूजन के बाद संभालेंगे कार्यभार

देहरादून : विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में यशपाल आर्य सोमवार को विधानसभा में कार्यभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने हाल में ही प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल (नेता प्रतिपक्ष) व उप नेता प्रतिपक्ष के पदों पर नियुक्तियां की थीं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा गया है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया।

अब सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य अपने कार्यालय में हवन-पूजन के बाद कार्यभार संभालेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्य को पहली बार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts