Connect with us

Uncategorized

विधायक धामी को जान से मारने की धमकी

पिथाैरागढ़। धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी को शनिवार को जान से मारने की कथित धमकी मिलने पर उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
धामी ने धमकी का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पर लगाया गया है। उनके अनुसार आरोपी का उनके मोबाइल पर आज सुबह फोन आया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हए कहा, “तुम जीत गये कोई बात नहीं लेकिन तुम यदि धारचूला और बलुवाकोट आये तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।”

श्री धामी की ओर से पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है कि आरोपी उन्हें जान से मारने और छह माह में उपचुनाव करवाने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी की ओर से फोन पर धमकी के अलावा उनके व्हट्सएप पर संदेश तथा इस आशय का एक वीडियो भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी के बीडीसी सदस्य का पति है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts