Connect with us

Uncategorized

ऐसा बोल दिया था विराट ने, जिसपर गंभीर ने जवाब दिया ‘तो अब तू मुझे सिखाएगा’

खबर शेयर करें -

लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर के मैच में जमकर विवाद हुए। कभी आरसीबी के विराट कोहली और लखनऊ के नवीन उल हक के बीच लड़ाई हुई, तो कभी विराट लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर से भिड़ गए। इन विवादों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो पक्षों में बंट गए हैं। कोई विराट का पक्ष ले रहा है, तो कोई नवीन-गंभीर की साइड ले रहा है। हालांकि इस विवाद में कोहली और गंभीर के बीच क्या बातचीत हुई थी, यह जानने की दिलचस्पी सबमें है।

चश्मदीद ने बताया आपने टीवी पर देखा होगा कि जब विराट बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के बाद वापस लौट रहे थे तो लखनऊ के मेयर्स उनसे कुछ कहते हैं। मेयर्स ने तब विराट से पूछा था कि वह उनकी टीम को लगातार गाली क्यों दे रहे हैं? विराट ने जवाब दिया उन्होंने इसकी शुरुआत क्यों की और क्यों वह (मेयर्स) उन्हें लगातार घूर रहे थे? इससे पहले अमित मिश्रा अंपायर से विराट के नवीन उल हक को गालियां देने की शिकायत कर चुके थे।

चश्मदीद ने बताया गंभीर को लगा मामला बिगड़ सकता है तो उन्होंने मेयर्स को घसीट लिया। गौतम ने कहा कि उससे मत उलझो। इसके बाद विराट ने जब कुछ कहा तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद गौतम ने विराट से कहा क्या बोल रहा है बोल। इस पर विराट ने कहा मैंने आपको कुछ नहीं बोला आप क्यों बीच में घुस रहे हो। गौतम ने कहा कि तुमने अगर मेरे खिलाड़ी को गाली दी है, तो इसके मतलब मेरे परिवार को गाली दी है। विराट ने कहा तो आप अपने परिवार को संभालकर रखिए। इससे पहले दोनों एक दूसरे से अलग किए जाते, गौतम ने कहा कि तो अब तू (विराट) मुझे सिखाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts