Connect with us

Uncategorized

International Women Day 2022 : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों ने ट्रेन चलाकर दिया बड़ा संदेश

खबर शेयर करें -

 International Women Day 2022 : अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर रेलवे की महिला कर्मचारियों ने मिलकर गजरौला पैसेंजर को चलाया और संदेश दिया कि महिला भी पुरुष की तरह काम कर सकती हैं। रेल प्रशासन ने महिला कर्मचारियों को मुरादाबाद-गजरौला पैसेंजर चलाने को सौंपा। सुबह नौ बजे ट्रेन चालक चालक अंजू सिंह, सहायक चालक सुष्मिता, गार्ड डोली सैनी, टीटीई रीना धवन, सुमन लता, सुनीता रानी, आरपीएफ से मनीषा जोशी, निशु पारूल स्टेशन पहुंच गयी।

अलीगढ़ से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के पहुंचते ही महिला रेल कर्मचारियों ने पुरुष कर्मचारियों से ट्रेन को चलाने के लिए लिया। स्टेशन मास्टर सुनीता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को सुबह 9.25 बजे रवाना की। कर्मचारियों ने साबित कर दिया कि पुरुष की तरह वह काम कर सकती है। इसके अलावा महिला टीटीई व आरपीएफ के जवानों ने जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचते ही महिला टीटीई व आरपीएफ ने टिकट चेकिंग शुरू कर दिया। बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना भी वसूली किया।

नारी अबला नहीं आज उसकी पहचान हैः प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य का कहना है कि नारी अबला नहीं आज उसकी पहचान है। भाई, पति के बल पर अपनी योग्यता उसकी शान है। महिला आज पुअर नहीं सुपर है। घर के कार्यों से लेकर बाहर के कार्य में संतुलन बनाना वह बखूबी जानती है। परंतु फिर भी खेद है कि नारी को बराबरी का दर्जा देने की बात तो कही जाती है। लेकिन, फिर भी समाज के अत्याचारों का शिकार हो रही है। समाज को महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा।

डा. चारू मेहरोत्रा, प्राचार्या, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेजमहिला दिवस के लिए सभी महिलाओं को शुभकामनाएं। यह दिवस महिलाओं को उनके खास होने का अहसास कराता है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। दशकों से महिलाओं को दबाकर रखा गया, इसके जब उन्हें मौका मिला तो खुद को साबित करके दिखाया। आने वाले दिनों में भी महिलाएं और भी सशक्त होकर समाज को दिखा दिखाने का कार्य करेंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts