Connect with us

Uncategorized

निरीक्षण : जल भराव को लेकर मुख्यमंत्री धामी सख्त, कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी स्थित एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

निरीक्षण : जल भराव को लेकर मुख्यमंत्री धामी सख्त, कार्रवाई के आदेश
निरीक्षण : जल भराव को लेकर मुख्यमंत्री धामी सख्त, कार्रवाई के आदेश
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts