Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआँ कोतवाली के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर-दो निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीया पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू उम्र 25 वर्ष को एक सप्ताह पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हो रही एक परीक्षा में शामिल करने के लिए अपनी स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया, और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक गई।

इस दौरान जहां लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट आ जाने के चलते बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेनू ने दम तोड़ दिया, रेनू के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts