Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : दिल्ली में पेपर लीक आंदोलन में शामिल हुआ उत्तराखंड पुलिस का सिपाही, बयान से मचा विभाग में हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

दिल्ली में पेपर लीक आंदोलन में शामिल हुआ उत्तराखंड पुलिस का सिपाही, बयान से मचा हड़कंप

देहरादून/नई दिल्ली। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही के शामिल होने का मामला सामने आया है। सिपाही की पहचान शेर सिंह के रूप में हुई है। प्रदर्शन में उसकी मौजूदगी और दिए गए बयानों के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

 

 

प्रदर्शन के दौरान सिपाही ने युवाओं के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होना जरूरी है। उसने दावा किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कई अन्य कर्मचारी भी युवाओं के समर्थन में आगे आ सकते हैं।

 

 

सिपाही ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि युवाओं के साथ अन्याय देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। उसने आरोप लगाया कि पहले भी आंदोलनों के दौरान युवाओं पर बल प्रयोग किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हुआ था।

 

 

सिपाही के इस कदम और सार्वजनिक बयान की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल है। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और यह देखा जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल होना सेवा नियमों के अनुरूप था या नहीं।

उधर, आंदोलन में शामिल युवाओं ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की मांग दोहराई। वहीं, सिपाही के कुछ बयानों को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस विभाग की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद तय की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts