Connect with us

उत्तराखण्ड

महावतार बाबाजी स्मृति दिवस एवं देवशयनी एकादशी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

 

महावतार बाबाजी स्मृति दिवस एवं देवशयनी एकादशी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

हल्द्वानी। आज शनिवार को श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक के तत्वाधान में श्री महावतार बाबाजी स्मृति दिवस एवं देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर ब्लॉक चौराहा स्थित सिंदूर बैंक्वेट हाल में बाबाजी को नमन-वंदन किया गया तथा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने सहभागिता करी। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ समिति शीशमहल के सैकड़ों भक्तों ने भी पंकज खत्री जी के नेतृत्व में कार्यक्रम में सहभागिता की तथा सुंदर भजनों ने भक्तों का मन मोह लिया।

आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें सभी कमेटी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

 

 

 

महावतार बाबाजी स्मृति दिवस एवं देवशयनी एकादशी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता महावतार बाबाजी स्मृति दिवस एवं देवशयनी एकादशी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता महावतार बाबाजी स्मृति दिवस एवं देवशयनी एकादशी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता महावतार बाबाजी स्मृति दिवस एवं देवशयनी एकादशी पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

रामलीला कमेटी ब्लॉक के संस्थापक अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश जोशी ने कहा कि महावतार बाबाजी की आयु 5000 वर्ष से भी अधिक मानी जाती है। सुपरस्टार रजनीकांत भी महावतार बाबाजी के भक्त हैं, जो अक्सर द्वाराहाट स्थित महाराज जी की गुफा में ध्यान लगाने उत्तराखण्ड आते रहते हैं। 25 जुलाई सन 1920 में गुरुदेव श्री श्री परमहंस योगानंद जी को बाबाजी ने प्रथम बार दर्शन दिए थे। तभी से उनके अनुयायी इस दिन को बाबाजी स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तौलिया, कमल किशन पांडे, बैंक्वेट हॉल संचालक प्रकाश जोशी, गोकुलानंद जोशी, आनन्द बल्लभ जोशी, तेज सिंह भण्डारी, त्रिलोक सिंह पतलिया, चन्द्रशेखर, उमेश मिश्रा, भाष्कर शाह, राकेश पंत, छविकिशोर जोशी, योगेश भोज, पवन फुलारा, पंकज रिखाड़ी, जोगेन्दर बोरा, दयाल जोशी, जय दुर्गापाल, रविन्द्र चूफाल, डॉ. दीपक नेगी, सुनील तिवारी, अशोक भट्ट, पंकज भाकुनी, महेश कुनियाल, नन्दन सिंह मावड़ी, अजय डंगवाल, मुकेश बिष्ट (गोलू), पंडित कपिल पाण्डेय, हेम सुनाल, हर्षवर्धन, जयवर्धन, नीलेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts