Connect with us

Uncategorized

ज़रूरी सूचना- आज से तीन महीने बंद रहेगा इन ट्रेनों का संचालन

सर्दियों के मौसम में ट्रेनों के पहिये थमने लगे हैं। कोहरे को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने दो ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया है। ट्रेंने रद्द होने की वजह से हजारों यात्रियों को दिक्कतें शुरू हो गई हैं। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द की गई है।
दून स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेन जनता और कुंभ एक्सप्रेस को तीन माह के लिए रद्द कर दिया गया है। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि उपासना एक्सप्रेस को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है।
ये ट्रेन अपने निर्धारित तिथि और समय पर ही चलेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई ट्रेन रद्द होती है तो इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts