Connect with us
उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के लाइब्रेरी बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर के ठीक ऊपर से मॉल रोड टूट कर गिर गई। जिस वक्त यह सड़क टूट कर नीचे गिरी उस समय वहां से एक मलबे से भरा डंपर गुजर रहा था।

Uncategorized

मसूरी में हादसा: मॉल रोड टूट कर गिरी, मलबा भरा डंपर नीचे गिरने से चालक समेत दो लोग हुए घायल

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के लाइब्रेरी बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर के ठीक ऊपर से मॉल रोड टूट कर गिर गई। जिस वक्त यह सड़क टूट कर नीचे गिरी उस समय वहां से एक मलबे से भरा डंपर गुजर रहा था। सड़क टूटते ही डंपर नीचे गिर गया, जिसमें सवार ड्राईवर गंभीर रुप से घायल हो गया। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

jagran

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों मसूरी देहरादून मार्ग के इस हिस्से में बहुत यातायात रहता है लेकिन गनीमत यह रही की अन्य कोई इसकी चपेट में नही आया।

jagran

सड़क किनारे खड़ी तीन चार स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत औऱ बचाव कार्य जारी है।

jagran

इस घटना के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है। स्थानीयों की भीड़ भी जुट गई है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आम तौर पर इस रास्ते पर खासी भीड़ रहती है लेकिन हादसे के वक्त रोड खाली थी। यदि यहां लोगों की आवाजाही हो रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts