Connect with us

Kasturi News

पीड़ित महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली थी। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Uncategorized

उत्तराखंड में कांवड़ लेने आई महिला से गैंगरेप, सड़क के किनारे बेहोश पड़ी मिली

खबर शेयर करें -

रुड़की: प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। महिलाओं संग दरिंदगी के मामले उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। ताजा मामला रुड़की का है। लाइव हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक यहां कांवड़ लेने आई एक महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़ित महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान पुलिस को सुनाई।

फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान डॉक्टर भटनागर गली के पास एक महिला बेहोशी की हालत में रोड किनारे मिली। उसकी हालत खराब थी और मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था। महिला को तुरंत सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। शनिवार को हालत सामान्य होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक मदद के बहाने बाइक पर बैठाकर उसे अपने साथ ले गया था।

उसने महिला को एक कमरे में बंधक बना लिया, जहां उसके साथ लगातार गैंगरेप होता रहा। इस वक्त पीड़ित अस्पताल में है। पीड़ित की निगरानी के लिए एक महिला सब इंस्पेक्टर समेत तीन महिला पुलिसकर्मियों को अस्पताल में तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने गाजियाबाद निवासी होने की बात कही है। उसने एक आरोपी का नाम भी बताया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

फिलहाल पुलिस महिला के पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने गाजियाबाद से कांवड़ लेकर आने की बात कही है, इसी दौरान एक युवक ने उसे अगवा कर लिया। महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस महिला के परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts