Connect with us

अपराध

पूर्व सीएम हरीश रावत के पीए के घर ईडी की छापेमारी, नकदी और सोने का हिसाब किताब देखकर आप भी रह जाएंगे दंग 

पूर्व सीएम हरीश रावत के पीए के घर ईडी की छापेमारी, नकदी और सोने का हिसाब किताब देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

 

 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा से जुड़ी धांधली की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सहायक रहे चंदन सिंह जीना के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने कार्रवाई के दौरान 32 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी, 12 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां और 200 ग्राम से अधिक सोना बरामद किया है।

 

जांच के दौरान जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में करीब 52 लाख रुपये का बैलेंस भी फ्रीज किए जाने की जानकारी सामने आई है। ईडी के अनुसार, जांच में जीना की करीब 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।
चंदन सिंह जीना वर्ष 2014 से 2017 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यालय में ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) के पद पर रहे थे। इसी अवधि से जुड़ी उनकी भूमिका और संपत्तियों को लेकर भी जांच एजेंसी पड़ताल कर रही है।

 

2016 की परीक्षा धांधली से जुड़ा है मामला
यूकेएसएसएससी की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) परीक्षा-2016 में सामने आई धांधली की जांच सबसे पहले विजिलेंस ने शुरू की थी। बाद में वर्ष 2023 में मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई। इसी प्रकरण से जुड़े कथित धन के लेन-देन और संपत्ति की जांच अब ईडी कर रही है।

 

 

ईडी की टीम ने जीना के घर के साथ अन्य संबंधित ठिकानों पर भी कार्रवाई की। जांच के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लिए गए हैं। जीना का मोबाइल फोन भी फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है।
ईडी की कार्रवाई यूकेएसएसएससी परीक्षा धांधली से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को खंगालने के तौर पर देखी जा रही है। एजेंसी ने अभी मामले में विस्तृत निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किए हैं।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts