Connect with us

Uncategorized

ज़लज़ला- उत्तराखंड के इस शहर में डोली धरती, इतनी थी भूकंप की तीव्रता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज रविवार को दोपहर 12 :37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ज़लज़ला करीब दो सेकंड महसूस किया गया। डरे सहमे हुए लोग लोग अपने अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बताया कि भूकंप से अभी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जनपद मुख्यालय, मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत भूकंप के झटके महसूस किए गए। अन्य तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts