Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के इस इलाके में नाबालिग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटकी मिली लाश

हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र में 17 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक का नाम कल्पना है, जिसकी उम्र 17 साल थी। महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहती थी। मंगलवार रात को सास-सुसर दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे और पति काम पर गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक तभी कल्पना ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, जब देर रात को पति काम से लौटा और कमरे में गया तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कल्पना की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजन ने आनन-फानन में कल्पना को नीचे उतारा और सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। मजिस्ट्रेट के देखरेख में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts