Connect with us

Uncategorized

सुबह तड़के वारदात……देहरादून में बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर लूटे तीन घर

देहरादून। राजधानी में बदमाशों के हौंसुले बुलंद हैं। शहर में तीन घरों में लूट की घटना सामने आई है। यह दुस्साहस बदमाशों ने शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे अंजाम दिया। गोरखपुर चौक के पास एक घर लूटने घुसे बदमाशों ने यहां पहले महिलाओं को कमरे में बंद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। रात करीब तीन बजे तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दोनों महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया और जेवर आदि लूट लिए।

वहीं बनियावाला में शुक्रवार देर रात एक घर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गोरखपुर चौक के पास एक घर में महिलाओं को कमरे में बंद कर जेवर लूटे। गोरखपुर चौक से कुछ दूर पर ही नितिन नाम के एक युवक के घर पर भी चोरी की वारदात हुई। घटाना के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। नितिन ने सुबह पुलिस को बताया कि उसके घर से भी एक बॉक्स चोरी हुआ है। यह बॉक्स उसे खेत में पड़ा मिला। घटना किस समय हुई उसे नहीं पता चला। वे नींद में था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts