Connect with us

Uncategorized

##तहसील दिवस में इंद्र देवता की शिकायत लेकर पहुंच गया फरियादी, बोला साहब…….

##तहसील दिवस में इंद्र देवता की शिकायत लेकर पहुंच गया फरियादी, बोला साहब…….

गोंडा: गोण्डा जिले के कर्नलगंज तहसील के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला गांव के रहने वाले सुमित कुमार यादव पुत्र जगदेव प्रसाद यादव ने रविवार को कर्नलगंज तहसील में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में एक अनोखी शिकायत इंद्र देवता भगवान के खिलाफ की है। पानी न बरसने के संबंध व सूखा पड़ जाने के कारण तहसीलदार कर्नलगंज को एक शिकायती पत्र इंद्र देवता भगवान जी के खिलाफ देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में लिखा है कि महोदय सादर निवेदन है कि प्रार्थी ने अपनी शिकायत महोदय को अवगत कराया है कि विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है। जिसके जनमानस बहुत ही परेशान है और जीव-जन्तु खेती पर भारी प्रभाव है वह घर में रहे और छोटे-छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी के ऊपर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts