Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस में बवाल, क्या कप्तानी में होगा बदलाव?

देहरादून: कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भले ही देशभर में विपक्ष को अपने पक्ष में करने पर जोर दे रही है। लेकिन, उत्तराखंड में कांग्रेस को विपक्ष की भी जरूरत नहीं है। कांग्रेस के भीतर बवाल मचा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री तक प्रदेश नेतृत्व पर सवाल खड़े कर चुके हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से नाराज बताए जा रहे हैं।

प्रीतम सिंह ने कांग्रेस संगठन को लेकर बयान दिया था, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पलटवार कर प्रीतम सिंह पर निशाना साधा। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक तिलकराज बेहड़ ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। तिलक राज बेहड़ को इस बीच नैनीताल सांसद अजय भट्ट और उनसे पहले कैंबिनेट मंत्री गणेश जोशी हालचाल पूछने गए थे। जबकि, कांग्रेस की ओर से हरीश रावत को छोड़ कोई बड़ा नेता वहां नहीं गया।

इससे पहले जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद रुड़की के कुछ नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में आकर प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का विरोध किया था। उसके बाद रुड़की कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इतना ही नहीं, लगातार कांग्रेस संगठन में कुछ ना कुछ बयानबाजी सामने आ रही थी।

लेकिन, अब जो चर्चाएं हैं, उनके अनुसार कांग्रेस प्रदेश संगठन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। इसको लेकर बहुत जल्द कांग्रेस के बड़ नेता दिल्ली में आलाकमान से भी मिल सकते हैं। राजनीति गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि कांग्रेस प्रदेश संगठन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।

हालांकि, इस बात की अब तक पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चल रही खींचातान को कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह खत्म करना चाहता है। माना जा रहा है कि संगठन में बदलाव से ही इस विवाद का हल निकाला जा सकता है। देखना होगा कि कांग्रेस किस तरह से प्रदेश संगठन के विवाद का हल निकालती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts