Connect with us

Uncategorized

मुंबई के अंधेरी इलाके में गैस लीक होने से लगी आग, 3 घायल

मुंबई, एएनआइ।  मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में बुधवार शाम गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी बृहनमुंबई नगर निगम (BMC) की तरफ से दी गई है। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का यह हादसा साकीनाका (Sakinaka Area) के जैन सोसाइटी (Jain Society) में हुआ। आज सुबह के 8 बजे ही यह घटना घटी। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आधे घंटे के भीतर आग को बुझा दिया। 38 वर्षीय युवक सलीम अंसारी (Salim Ansari), इस आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। उनका इलाज सरकार द्वारा संचालित अस्पताल (Sion hospital) में किया जा रहा है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही हो रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts