Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में बारिश ने बदली फिजा, पर्यटक बोले- नेचुरल AC जैसा मिल रहा मजा, स्वेटर भी लाए हैं

नैनीताल. सरोवर नगरी नैनीताल के मौसम का लम्बे समय के बाद मिजाज बदला है. पिछले दो दिनों से पल पल बदल रहे मौसम के बाद शनिवार सुबह धूप के साथ दिन की शुरुआत जरूर हुई, लेकिन दिन के बाद मौसम ने पलटी मारी और झमाझम बारिश शुरू हो गई. मौसम में आए इस बदलाव से नैनीताल का मौसम सुहावना हो गया है तो तापमान में भी खासी गिरावट आ गई है. कुछ जगहों पर बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई.बारिश और हल्की ओलावृष्टि के बाद नैनीताल में ठंड फिर लौट आई है, हांलाकि बारिश के दौरान इस सुहावने मौसम का लुफ्त उठाते पर्यटक नजर आए. नैनीताल आई पर्यटक प्रियंका रावत कहती हैं कि 35 से 40 डिग्री का तापमान तराई में है, लेकिन यहां मौसम बढिया है. बारिश होने और ओला गिरने से ठंड लग रही है. प्रियंका कहती हैं कि इसी मौसम के लिये नैनीताल जाना जाता है और इसीलिए वह स्वेटर भी साथ लेकर आईं हैं.वहीं शालिनी कहती हैं कि नैनीताल आने से पहले ऐसा नहीं लग रहा था कि इतना ठंड़ा होगा. अब नैनीताल में ऐसा मौसम है मानो नेचुरुल एसी का मजा मिल रहा है और ठंड़ में गर्म कपड़ों की जरुरत पड़ रही है. यहां पहुंचे अधिकांश पर्यटक बदले हुए मौसम का मजा लेते देखे जा रहे हैं.

ईद के बाद पर्यटक पहुंचे हैं नैनीताल
दरअसल, वीकेंड के चलते नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है तो शहर में रुक रुक कर जाम की स्थिति बन रही है. नैनीताल में पर्यटन स्थल तिब्बती बाजार, बैंड स्टेंड, हिमालय दर्शन, घोड़ा स्टेंड़, खुर्पाताल, रामगढ, हनुमान गढ़ी, रामगढ़ मुक्तेश्वर पंगूट में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है. ईद के बाद पहुंचे सैलानी भी जमकर खरिदारी कर रहे हैं तो नाव, टैक्सी कारोबारियों का भी काम चल पड़ा है. हांलाकि पर्यटन से जुड़े नैन सिंह चौहान कहते हैं कि पर्यटक जरुर नैनीताल आ रहा है, लेकिन अभी कारोबार उस तहर से नहीं चला है. उम्मीद है कि जल्द कारोबार बेहतर होगा.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts