Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में सड़ी-गली अवस्था में बाइक समेत मिले दो युवकों के शव, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में खाई में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकालने को रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। दोनों मृतकों की पहचान ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर निवासी राजकुमार और राम लखन के रूप में हुई है।

दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। 26 जून को हल्द्वानी भोटिया पड़ाव थाने में दोनों के स्वजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनकी तलाश में पहुंची स्वजनों को ही दोनों के शव खाई से बरामद हुए। पुलिस दोनों की मौत को सड़क दुर्घटना कारण मान रही है।

jagran

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी दो भाई राजकुमार और राम लखन पुत्र उन्नति प्रसाद की तलाश को लेकर उनके स्वजन क्षेत्र पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि गेठिया में पायलट बाबा आश्रम के समीप खाई की ओर से दुर्गंध आने के कारण उन्होंने खाई में तलाश किया। जहां लोगों को सड़ी गली अवस्था में दो शव बरामद हुए।

सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि दोनों ही शव सड़ी गली अवस्था में है। जिस कारण चेहरा पहचान पाना भी संभव नहीं था। मगर स्वजनों ने मौके से मिली मोटरसाइकिल संख्या यूके-06एयू-8391 और मृतकों के पैर में पहनी गई चप्पल से दोनों की शिनाख्त की।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों की 26 जून को हल्द्वानी भोटिया थाने में स्वजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस और स्वजन खुद दोनों की तलाश में जुटे हुए थे। दोनों भाई मेडिकल परीक्षा के चलते 26 जून को हल्द्वानी आए हुए थे। जिसके बाद वह किस तरह गेठिया पहुंच गए इसका फिलहाल पता लगाया जा रहा है। संभवत सड़क दुर्घटना में बाइक समेत दोनों खाई में गिर गए होंगे। जिस स्थान से दोनों के शव बरामद हुए हैं वहां से ऊपर चढ़ना और नीचे उतरना बेहद ही मुश्किल है। दोनों खाई से नहीं निकल पाए होंगे जिससे उनकी मौत हो गई होगी। उन्होंने बताया कि बाइक और शव पत्थर और मलबे से दबे हुए मिले हैं। फिलहाल शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts