Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में कोतवाली के सामने हेकड़ी, आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस

हल्द्वानी में कोतवाली के सामने हेकड़ी, आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस

हल्दानी। अभी अभी देर रात रोडवेज में लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते दोनो तरफ जाम की स्थित बन गयी। हुआ यू कि सवा नौ बजे यूपी की बस स्टेशन को मुड़ रही थी। तभी सामने से एक कार वाला आ गया। नशे में धुत कार वाले ने मोड़ पर ही बस के सामने कार लाकर खड़ी कर दी। नशे में धुत कार सवार ने आधा घंटे तक कार नही हटाई। अजीब बात यह थी कि मेन चौराहा होने के बावजूद भी कोई भी पुलिस कमीॅ यहां मौजूद नही था। जबकि कोतवाली सामने ही। आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवक को लेकर कोतवाली ले आई। कार को हटाकर जाम खुलवाया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts