Connect with us

Uncategorized

चम्पावत में हाईवे पर आया मलबा, चल्थी में दो टिप्पर बहे, नदी नाले उफनाए

चम्पावत:  रविवार की देर रात से ही जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। यह सिलसिला सोमवार की सुबह पांच बजे से आठ बजे तक और तेज हो गया। इस बीच हुई झमाझम बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए।

टनकपुर-चम्पावत हाईवे पर धौन अमोड़ी के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। सूचना के बाद मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई। जिसके बाद मलबा हटाकर आवाजाही सुचारु की गई।

jagran

चल्थी नदी के उफान पर आने से नदी किनारे खड़े किए गए टिप्पर वाहन कुछ दूरी तक बहते चले गए। यहां बनाई गई बाईपास रोड का कुछ हिस्सा भी तेज बहाव में बह गया। लोहाघाट में लोहावती नदी, चम्पावत में गंडक और नागनी नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। बारिश से चम्पावत में पुनावै-सिप्टी और ललुवापानी-बनलेख सड़क पर मलबा आ गया।

लोनिवि द्वारा सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। नालियां चोक होने से लोहाघाट और चम्पावत नगर के कुछ हिस्सों में पानी सड़कों पर आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एनएच ने मलबा गिरने की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनों की तैनाती कर दी है।

jagran

आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7:15 बजे से लगातार टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। सुबह 9:50 बजे से 11 बजे तक बारिश का सिलसिला थमा रहा। लेकिन आसमान बादलों से ढका हूुआ है जिससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश से शारदा नदी के जल स्तर भी बढऩे लगा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts