Connect with us

Uncategorized

चंपावत में महंगाई को लेकर सपा जिला अध्यक्ष भट्ट और सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंपावत में सपा जिला अध्यक्ष भट्ट और सपा के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया सपा जिला अध्यक्ष ने कहा टमाटर और अदरक जैसी कई सब्जियों के दाम हद से भी ज्यादा बढ़ चुके हैं और आम आदमी की पहुँच से दूर हो गए हैं और सरकार खामोश है, सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर पा रही है। महंगाई का पारा चढ़ चुका है। इस पर चम्पावत में भट्ट के नेत्तृत्व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अब निकाय चुनाव और सांसद चुनाव में बीजेपी नहीं आने वाली है क्योंकि हर गरीब को हर बेरोजगार को पता है बीजेपी की सरकार जहां जहां है वहाँ फेल हो चुकी है। भट्ट ने कहा जनता अब भली-भांति बीजेपी को पहचान चुकी है और अब बीजेपी को आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी क्योंकि बीजेपी का टोटका चाहे रोजगार के बारे में हो या राम मंदिर के बारे में जनता समझ चुकी है की बीजेपी का टोटका फेल हो चुका है। अंत में सपा जिला अध्यक्ष एवं उत्तराखंड टैक्सी यूनियन महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा अब बीजेपी की कूटनीति फेल हो चुकी है। भट्ट के साथ धरना प्रदर्शन में मुकेश टम्टा महासचिव जिला चंपावत उपाध्यक्ष हरीश भंडारी कोषाध्यक्ष अबरार सिद्धकी और सपा के कार्यकर्ता दीवान सिंह, परम सिंह, मुनीर कुमार, बबलू कुमार, पूरन जोशी, दीपक मेहरा, संतोषी, गुलजार मियां, प्रदीप सिंह, आजाद कुमार, आदि कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts