Connect with us

Uncategorized

गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, हवा में उड़कर फट रहे थे सिलिंडर, ट्रक जलकर राख

श्रीनगर। श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

पालीखाल गांव के लोगों ने बताया कि ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई।

ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर कांडीखाल के पास बंद है। बताया ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts