Connect with us

Uncategorized

बागेश्वर जा रहें हैं तो ध्यान दें जरूर

बागेश्वर। जिले की सीमा में प्रवेश से पहले पुलिस काफलीगेर में सख्त अभियान चला रही है। ऐसा यहां बाहर से लगातार आ रहे व्यापारियों को रोकने के लिए किया जा जा रहा है। दरअसल उत्तरायणी मेला इस बार स्थगित होने के बाद भी बाहरी क्षेत्र से दुकानदार बागेश्वर आ रहे हैं। कुछ दुकानदार जिले में पहुंच भी गए। व्यापार मंडल ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन व पुलिस से की। बार्डर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम से जांच तेज कर दी है। शनिवार की सुबह से ही जांच चल रही है। अब तक करीब 30 व्यापारियों को पुलिस वापस भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मेला स्थगित हो गया है। अब मेले के नाम पर किसी भी दुकानदार को नहीं जाने दिया जाएगा। जिले में आने अन्य लोगां की कोरोना जांच स्टेजिग एरिया में होगी। इसके बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। झिरोली के थानाध्यक्ष कैलाश नेगी द्वारा सीमा पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कोविड के नियमों का पालन हर व्यक्ति को करना होगा। मास्क तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने से ही बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts