Connect with us

Uncategorized

पति ने लिया कर्ज़, पत्नी से ‘वसूली’, वीडियो भी बनाया

50 हज़ार रुपये लिए थे उधार, मनमानी पर उतर आया फायनेंसर
गुजरात में कर्ज न चुकाने पर एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में फाइनेंसर ने महिला के साथ कई बार रेप किया। उसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने इस साल फरवरी में अजीत सिंह चावड़ा नाम के एक निजी फाइनेंसर और उसके बिजनेस पार्टनर से 50,000 रुपये उधार लिए थे। पीड़िता का पति एक ऑटो रिक्शा चालक है। कर्ज की राशि चुकाने में विफल रहने के बाद, उसे चावड़ा को ब्याज के रूप में प्रतिदिन 1,500 रुपये देने के लिए कहा गया था। कुछ दिन तो उसने दिया, फिर वो ब्याज भी नहीं चुका सका। जिसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बना लिया। इस दौरान इसका वीडियो भी बना लिया।
उसी महीने, आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता को घर उठाया और एक मंदिर में ले गया। जहां उसके माथे पर जबरदस्ती ‘सिंदूर’ लगा दिया और उसे अपनी पत्नी घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी कई बार पीड़िता के घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला जब पुलिस के पास गई तो उसने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने से इनकार करने के बाद, पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने पुलिस को उसकी बलात्कार की शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। शिकायक की खबर सुनकर आरोपी गुस्से से भर उठा और उसने महिला पर चाकू से हमला भी कर दिया। जिसमें महिला घायल भी हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts