Connect with us

Uncategorized

पति को धोखा देकर 10 साल छोटे प्रेमी से मिलती थी महिला, OYO होटल के बाथरूम में मिली लाश

प्रेमी वारदात को अंजाम देकर होटल से फरार

नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी स्थित ओयो होटल में प्रेमी ने धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से महिला की हत्या कर दी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वारदात को अंजाम देकर होटल से फरार हो गया। होटल कर्मचारी ने महिला का शव बाथरूम में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से इटावा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा महिला और आरोपी दोनों सिलाई का काम करते थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोनू की शादी तय हो गई थी। महिला शादी का विरोध कर रही है। इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। मूलरूप से इटावा निवासी राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ रहता है। बड़ा बेटा 18 साल और छोटा 13 साल का है।

आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी। साजिश के तहत सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र बाबू को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए। करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts