Connect with us

धर्म-संस्कृति

Horoscope Today, 20 March 2022: आज कर्क व सिंह राशि के लोग राजनीति में रहेंगे सफल, जानें अपना राशिफल

खबर शेयर करें -

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 March 2022:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा 11:15am तक कन्या राशि में है फिर तुला में जाएंगे। चित्रा नक्षत्र है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क,तुला व मकर राशि के जातकों को मिलेगा।मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। 

मुख्य बातें

  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा 11:15am तक कन्या राशि में है
  • आज चित्रा नक्षत्र है और शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
  • जानें आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 20 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-  आज 11:15am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। बुध व शनि  गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर योजनाएं सफलरहेगी।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल–  राशि स्वामी शुक्र व मङ्गल तथा 11:15am के बाद चन्द्र के तुला गोचर के कारण बैंकिंग व आईटी जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। लाल व हरा रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- आज छात्र  सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी  रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- सूर्य का मीन व गुरु का कुम्भ व11:15am के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर पॉलिटिक्स में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- राशि स्वामी सूर्य का अष्टम व गुरु सप्तम गोचर करेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।हरा व नीला रंग शुभ है।रियल स्टेट व बैंकिंग के जातकों को  सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- जॉब में शनि  का दशम व 11:15am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभप्रद है।गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का कुम्भ गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल–  11:15am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी ।हरा व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल–  11:15am के बाद  चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश है।व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है।तिलन करें।

9. धनु राशिफल– गुरु का कुम्भ व 11:15am के बाद चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय को लाभ देगा।मंगल व गुरु मानसिक कष्ट दे सकता है ।व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल– राशि स्वामी शनि  का इस राशि में व 11:15am के बाद चन्द्रमा  का दशम गोचर शुभ हैं।राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी।बुध का मकर तथा मंगल व शुक्र का द्वादश गोचर भूमि सुख के लिए लाभप्रद है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल– शुक्र व शनि लाभ देंगे।गुरु इस समय इसी राशि में है। चन्द्रमा व शुक्रआपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे।छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। 11:15am के बाद चन्द्रमा स्वास्थ्य से सुख दे सकता है।सुंदरकांड का पाठ करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल– गुरु द्वादश,सूर्य इसी राशि में हैं।11:15am के बाद चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम गोचर स्वास्थ्य में परेशानी ला सकता है।जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। मङ्गल व शुक्र का गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page