Connect with us

अपराध

AIIMS किच्छा के नाम पर नौकरी का झांसा, 5 पर FIR – 2 लाख कैश और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

AIIMS किच्छा के नाम पर नौकरी का झांसा, 5 पर FIR – 2 लाख कैश और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद*

 

 

रुद्रपुर। एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एम्स प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने भाई-बहन समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में एम्स का एक आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल है।

 

एम्स प्रशासन के मुताबिक गिरोह फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर युवाओं से मोटी रकम वसूल रहा था। पकड़े गए लोगों के पास से नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और दो लाख रुपये नकद बरामद होने का दावा है।

 

 

एम्स प्रशासन को सूचना मिली थी कि किच्छा सैटेलाइट सेंटर में भर्ती के नाम पर फर्जी पर्चे बांटे जा रहे हैं। इस पर सुरक्षा टीम को अलर्ट कर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया।

 

मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में एक व्यक्ति को पंफलेट बांटते देखा। एम्स इंटेलीजेंस के कर्मचारी ने नौकरी के इच्छुक बनकर उससे संपर्क किया तो आरोपी ने उसे एम्स के गेट नंबर-2 के बाहर बुलाया।

 

कर्मचारी जब वहां पहुंचा तो बैराज रोड पर कुछ लोग कार में बैठे मिले और अभ्यर्थियों से पैसों का लेन-देन कर रहे थे। सुरक्षा टीम ने तीनों को घेरकर पूछताछ की और कार की तलाशी में दो फर्जी नियुक्ति पत्र और 2 लाख कैश मिला।

 

इन पर हुई कार्रवाई

बुधवार शाम एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने सुब्रत बछाऊ, दीपना मंडल, दीपांशु मंडल निवासी उधम सिंह नगर, गणेश निवासी नानकमत्ता और एम्स में आउटसोर्स पर आयुष्मान योजना में तैनात दीपक गुसाईं के खिलाफ तहरीर दी।

 

शिकायत में बताया गया है कि सभी आरोपी नौकरी के नाम पर वसूली कर रहे थे और दीपक के पास से 2 लाख नकद बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts