Connect with us

Uncategorized

हाई हाई हाई अलर्ट: कल भारी बारिश का हाई अलर्ट, बुधवार को 12वीं तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मौसम विभाग ने नैनीताल जिले के लिए कल 20 जुलाई का रेड एलर्ट जारी किया है। इसके दृष्टिगत नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने 20 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts