Connect with us

Uncategorized

यहां शकील मियाँ ने काट डाले महिला के नाक कान स्तन क्रूरता से हत्या

 बिहार के भागलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की बाजार में सरेआम धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. बीच बाजार हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, महिला पीरपैंती बाजार गई हुई थी. इस दौरान सिंधिया पुल के पास शनिवार को बाजार के शकील मियां नाम के आरोपी ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया. शकील धारदार हथियार को गमछे में छिपाए हुए था. उसने ताबड़तोड़ प्रहार कर महिला के ब्रेस्ट, हाथ पैर और कान काट डाले.उन्होंने कहा कि महिला ने घायल अवस्था में हमलावर का नाम बताया है, जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के कई लोगों के पास उपलब्ध है. घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मुख्य अपराधी शकील अभी फरार है. घटना के बाद खून से तरबतर महिला मदद के लिए चीखती रही. जब तक लोग पहुंचते, तब तक वह बेहोश हो चुकी थी. उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला के हाथ पैर, ब्रेस्ट और दोनों कान कटे हुए थे. घटना के बाद महिला ने हमलावर का नाम भी बताया.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts