Connect with us

Uncategorized

हेरतंगैज: आधार कार्ड पर बच्चे का नाम ‘मधु का पांचवां बच्चा’, हैरान स्कूल ने नहीं दिया दाखिला

बदायूं में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर एक बच्चे के आधार कार्ड पर उसके नाम की जगह मधु का पांचवा बच्चा लिख दिया है। आधार कार्ड की तस्वीर वायरल भी हो रही है।

यूपी के बदायूं में एक स्कूल ने बच्चे को प्रवेश देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि बच्चे के आधार कार्ड में नाम के स्थान पर ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में भर्ती कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया। शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने को कहा। 

बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि आधार कार्ड बैंक और डाकघर में बनाए जा रहे हैं।  घोर लापरवाही के चलते यह गलती हुई है। बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।” आधार कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts