Connect with us

Uncategorized

हैवान शिक्षक- बर्तन साफ न करने पर छात्रा को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पौखाल क्षेत्र में स्थित श्री गुरु राम राय इंटर मीडिएट कॉलेज में अध्यापिका द्वारा छात्रा के साथ मारपीट का मामला आया है। बीते दिनों श्रीगुरु राम राय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर चलाया जा रहा था। इसमें 10वीं में अध्यनरत छात्रा को भोजन करने के बाद बर्तन स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। फिलहाल मामले में अपर जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि उस दिन विद्यालय में पानी की किल्लत होने की वजह से छात्रा बर्तन साफ नहीं कर पायी। जब इस बात की जानकारी अध्यापिका को लगी तो उसने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अध्यापिका छात्रा को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ रही है। यही नहीं छात्रा अपनी दलील दे रही है, जिसके बाद भी अध्यापिका मानने को तैयार नहीं दिख रही है। छात्रा वीडियो में पानी ना आने की बात कहती दिख रही है, लेकिन अध्यापिका इतनी हैवान बन गई कि छात्रा का मुंह नोचते तक दिख रही है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर जिला शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुशवाहा ने संज्ञान लेते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुगड्डा को जांच की जिम्मेदारी दे दी है। बताया कि अध्यापिका द्वारा छात्रा को मारपीट करने का तरीका निहायत ही गलत है। घटना के वीडियो में अन्य अध्यापक अध्यापिका को मारपीट न करने की सलाह दे रहे हैं। उसके बाद भी वो मानने को तैयार नहीं है। अधिकारी ने बताया कि जांच के उपरांत अध्यापिका के खिलाफ विभागीय सख्त कार्रवाई की जायेगी। बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ मारपीट का मामला 4 दिन पूर्व का है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts