Connect with us

Uncategorized

बकरे और इंसान के बीच हेड टू हेड जबरदस्त फाइट, देखें क्या हुआ लड़ाई का अंजाम?

खबर शेयर करें -

आज कल लोगों में फेमस का जुनून सवार है। इसके लिए लोग काफी अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। कई बार तो लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस तरह के वीडियोज (Video) शेयर होते रहते हैं, जिन पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स बकरे के साथ लड़ाई करते हुए नजर आया। जिस तरह से दोनों हेड टू हेड लड़ रहे थे उसे देखकर लोग दंग रह गए। 

अक्सर आपने जानवरों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन, जरा सोचिए अगर इंसान और जानवर के बीच लड़ाई हो तो नजारा कैसा होगा? हो सकता है आप में से कुछ लोग इस तरह का नजारा पहले ही देख चुके हों, जबकि कुछ लोग आज पहली बार इस तरह का आनंद उठाएंगे। क्योंकि, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स बकरे से भिड़ गया। पहले तो शख्स को लगता है कि वो आसानी से बकरे को पटखनी दे देगा। लेकिन, जब लड़ाई शुरू होती है तो शख्स की हालत टाइट हो जाती है। क्योंकि, बकरे में भी काफी जोर होता है। शख्स अपनी पूरी ताकत लगा देता है। लेकिन, बकरा भी रुकने का नाम नहीं लेता और मजबूरन शख्स को पीछे हटना पड़ता है। तो वीडियो में देखें क्या हुआ अंजाम?

दिल थामकर देखें वीडियो

इस फाइट वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। क्योंकि, बकरे ने शख्स को कड़ी टक्कर दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘@KdotUntamed’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक करीब दो मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, सात हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट किए हैं। इधर, यूजर्स इस वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts