Connect with us

Uncategorized

शक था पत्नी के हैं दोस्त से संबंध, बीच सड़क पर खौफनाक वारदात

दिल दहला देने वाली खबर कर्नाटक से है। एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध है। इससे गुस्साए आदमी ने आव देखा न ताव अपने दोस्त का गला काट दिया। हद तो तब पार हो गई जब ये शख्स इतने पर ही नहीं रुका। इसने गला काटने के बाद उसका खून भी पिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पीड़ित की हालत गंभीर बनी है।

बता दें, ये भयावह घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आई है। एक गवाह ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। उसने मारेश को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान पहले मामूली बहस हुई फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

तभी विजय को गुस्सा आ गया और उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय ने पहले मारेश का गला काटा। बाद में उसको खूब पीटा। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने अपने दोस्त को पकड़कर उसका खून पीना शुरू कर दिया।

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पुलिस को घटना का पता चला तो उसने विजय को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts