Connect with us

Uncategorized

हरीश रावत का अमित शाह पर पलटवार, भ्रष्टाचार का दोषी निकला तो छोड़ दूंगा राजनीति

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चुनावी रण सजकर तैयार हो गया है। भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। गढ़वाल मंडल में डोर टू डोर कैंपेन करने आए अमित शाह ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी पार्टी बताया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि पूर्ववर्ती हरीश रावत की सरकार भ्रष्टाचार और स्टिंग आपरेशन में लिप्त थी। जबकि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। वहीं गृहमंत्री के आरोपों पलटवार करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि, भाजपा सरकार में दम है तो वो स्टिंग प्रकरण की जांच कर मेरे खिलाफ कार्रवाई करे। यदि वे दोषी निकला तो राजनीति छोड़ दूंगा।

55 साल में कभी अपना मकान नहीं खरीदा

लालकुआं में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के लोग उन्हें बाहरी और पैराशूट प्रत्याशी बता रहे हैं । उनके घर का पता पूछ रहे हैं। हरदा ने कहा कि 1980 से हम यहां के लोगों से जुड़े हुए हैं। यहां अधिकांश लोग अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के निवासी है । ये सभी क्षेत्र उनकी कर्मस्थली रहे हैं। रावत ने कहा कि उन्होंने अपने 55 साल के राजनीतिक कॅरियर में कभी कहीं मकान नहीं खरीदा, हमेशा किराए के मकान में रहे। हरादा ने कहा कि वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पहले किराए में मकान लेंगे, उसके बाद अपना मकान बनाएंगे।

भाजपा ने अंग्रेजों की गोद में जन्म लिया

पूर्व सीएम ने कहा कि यदि वे इसी बात को दोहराते रहे कि कौन कहां से आया है तो फिर भाजपा की भी जांच करनी पड़ेगी। इस पार्टी ने अंग्रेजों की गोद में जन्म लिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार ने आज तक कोई भी विकास के कार्य नहीं किए, बल्कि जो काम कांग्रेस सरकार ने कराए उन्हें भी रोक दिया। कहा कि गौला और नंधौर के खनन व्यवसाय को कैसे ठीक किया जाएगा उसका अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने बिंदुखत्ता के लोगों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में कार्य करने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts