उत्तराखण्ड
संजय नेगी मोहरा, आनंद को रामनगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं हरीश रावत…
रामनगर की सियासत में घमासान: संजय नेगी, आनंद रावत और टिकट रणनीति पर उठे सवाल, रंजीत रावत के बयान से मचा तूफान
रामनगर विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। Harish Rawat, संजय नेगी और उनके बेटे आनंद रावत के नामों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब बयानबाजी भी तेज हो गई है।
निजी न्यूज चैनल न्यूज़ पेज से बातचीत के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक और एक समय हरीश रावत के काफी करीबी माने जाने वाले रणजीत रावत का मानना है कि हरीश रावत की राजनीतिक रणनीति हमेशा से बेहद सूक्ष्म और अप्रत्याशित रही है। कहा कि करीब 35 साल से उनके साथ वह हरीश रावत के साथ जुड़े रहे हैं लिहाजा वह उन्हें थोड़ा बहुत समझते हैं, कहा कि रावत अक्सर ऐसी प्लानिंग करते हैं जो आखिरी समय तक किसी को दिखाई नहीं देती। कहा कि संजय नेगी को केवल एक “मोहरा” बनाकर आगे किया जा रहा है, जबकि असली रणनीति कुछ और हो सकती है।
रणजीत ने कहा कि हाल ही में जब प्रेस ने हरीश रावत से रामनगर सीट पर संभावित प्रत्याशी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने संजय नेगी के साथ-साथ अपने बेटे आनंद रावत का नाम भी लिया और कहा कि उनका आशीर्वाद दोनों के साथ है।
कहा कि पिछले चुनाव में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी, जहां अलग-अलग वर्गों—महिलाओं, ब्राह्मण और ठाकुर समाज—से कई संभावित चेहरों को आगे बढ़ाया गया, लेकिन अंत में टिकट खुद हरीश रावत ने ले लिया. कहा कि यदि वे किसी अन्य को टिकट दे सकते थे तो दिया क्यों नहीं, और अगर खुद चुनाव लड़ना था तो पहले से स्पष्टता क्यों नहीं रखी गई।
जब उनसे पूछा गया कि क्या हरीश रावत उन्हें टारगेट कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो यह उनके लिए एक अवसर है। उन्होंने कहा, “अगर मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को हरीश रावत टारगेट कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि पार्टी में मेरी भी अहमियत है, वरना मुझे क्यों टारगेट किया। जाएगा।”
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर हरीश रावत ने इतनी नाकामियों का सामना किया है तो जाहिर है कहीं ना कहीं गड़बड़ तो है।
रंजीत रावत के इस बयान ने न सिर्फ रामनगर बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस रामनगर सीट पर किसे टिकट देती है और यह अंदरूनी खींचतान चुनावी समीकरणों को किस तरह प्रभावित करती