Connect with us

अपराध

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: डंपर खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: डंपर खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर माजफ से माल खाली कर लौट रहा था। क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के समय डंपर को सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) चला रहा था। उसके साथ गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36), निवासी ग्राम रौणिया भी सवार था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts