Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी:नगर आयुक्त के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है आक्रोश अब इस संगठन ने निकाली “शवयात्रा”

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लंबे समय से अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत नगर निगम सफाई कर्मियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नगर निगम सफाई कर्मियों ने मांग पूरी न होने पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अनदेखी का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त की शव यात्रा निकालकर पूरे बाजार में घूमाई और उसके बाद एसडीएम कोर्ट के समक्ष शव का दाह संस्कार कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सोमवार को संयुक्त मोर्चा नगर निगम हल्द्वानी के बैनर तले समस्त सफाई कर्मचारी नगर निगम प्रांगण में एकत्र हुए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर आयुक्त की शव यात्रा निकालते हुए तिकोनिया चौराहे जिसके आद विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस एसडीएम कोर्ट पहुंचे और शव यात्रा को सड़क पर रखकर उसे आग के हवाले करते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सपफाई कर्मचारी अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन व धरना प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन निगम प्रशासन लगातार सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करता तब तक सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हेाती तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालो में सयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राज, रोहित टांक, सचिन भारती, सोकत अली, नेहा देवी, सुनील चौधरी, शिवमणल, प्रशांत, अमन मसीह, रीना देवी, रामअवतार राजौर, राहत मसीह, आदेश कुमार, श्याम सुंदर, अमरदीप चौहारी, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts