Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी शनिवार के दिन पूर्ण बंद

हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने हल्द्वानी को शनिवार के दिन पूर्ण बंद करने का फैसला किया है। अब अति आवश्यक वस्तुओं के लिए ही सुबह 11:00 बजे तक बाजार खुलेगें।
आवश्यक दुकानें जैसे मेडिकल, दूध की दुकानें खुली रहेगी और सभी पूर्ण रूप से दुकानें बंद रहेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की व्यापारियों से चर्चा के बाद सहमति बन गई है। बंदी लगने से भीड़ कम होगी और कोरोना वायरस के मामले भी कम होंगे। सोमवार को कोरोना वायरस के 3295 नये मामले सामने आए है। राज्य में 4 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि शहर में सैंपलिंग के बढ़ने के साथ कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ें हैं उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर हालत में इस संक्रमण के प्रभाव को रोका जाए इसलिए शनिवार को बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts