Uncategorized
Surya Gochar 2022: सूर्य का गोचर, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
Surya Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के राशि परिवर्तन से हर राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी तरह सूर्य के गोचर होने से भी कुछ राशियों को अपार लाभ मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दिनों सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही 15 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।
ज्योतिषों के अनुसार 15 मई को सूर्य सुबह 5 बजकर 45 मिनट में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ वृषभ राशि में पूरे एक माह यानी 15 जून तक रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से 6 राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
इस राशि में सूर्य देव दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक होने के साथ कुछ कामों में सफलता प्राप्त होगी। अगर लंबे समय से संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो अब जरूर सफलता प्राप्ति होगी। हालांकि, कार्यस्थल में लोगों से बात करते समय सोच-समझकर बोलें क्योंकि वाद-विवाद की संभावनाएं नजर आ रही हैं।
वृषभ राशि
इस राशि में सूर्य प्रथम भाव में ही गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी सही होगी।
कर्क राशि
इस राशि में सूर्य 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करना शुभ साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो राशि परिवर्तन के बाद कर सकते हैं। इससे आपको जरूर धन लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि में सूर्य देव 10 वें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में जातक को करियर में नई उड़ान मिलेगा। कई यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छे से बीतेगी।
कन्या राशि
इस राशि में सूर्य नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के साथ आर्थिक स्थिति भी सही होगी।
मीन राशि
इस राशि में सूर्य देव तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो काम लंबे समय से अटका हुआ है उसमें भी सफलता प्राप्त होगी।
‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

