Connect with us

Uncategorized

गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड की अलग स्टाइल में हुई शादी की खूब चर्चा, पड़ोसन से इश्क में भूला सब कुछ

बिहार के पटना में गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड की शादी खूब चर्चे में हैं। पड़ोसन से इश्क होने के बाद प्रेमी ने उससे शादी करने की जिद्द ठान ली। उसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने जिस स्टाइल में शादी की उसकी खूब चर्चा हो रही है। पटना के फुलवारी क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती ने प्रेमी से शादी थाने के मंदिर में कर ली। प्रेमी जोड़े ने परिवार वालों के इनकार से परेशान होकर यह फैसला लिया। इस विवाह में केवल पुलिस और लड़का-लड़की के स्वजन मौजूद थे। पुलिस की संरक्षण में प्रेमी की जिद्द से युवती को शादी करनी पड़ी। बताया गया कि नगर निगम पटना में आउट सोर्सिंग में सफाई कर्मी 21 वर्षीय सोनु कुमार को अपने ही पड़ोस की एक 19 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया।

इसी बीच प्रेमी युवती को फोन करके तंग करता और शादी करने का दबाव बनाता था। प्रेमी को डर था कि उसकी प्रेमिका के घर वाले उसकी शादी दूसरे से ना करा दें। ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस के सामने प्रेमी जोड़े ने शादी करने की बात कही। पुलिस के सामने मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि दोनों के स्वजनों की सहमति पर प्रेमी युगल को विवाह के बंधन में बांधकर घर भेजा गया है। दोनों बालिग हैं।  शादी के दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद थे। 

प्रेम प्रसंग में भागी दो बच्चों की मां को पुलिस ने किया बरामद

संसू, बिहिया। वहीं आरा के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के गौरा बाजार से प्रेम- प्रसंग में बच्चों के साथ फरार दो बच्चों की मां को ओपी पुलिस ने गौरा से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार गौरा स्थित अपने ससुराल से उक्त महिला विगत पांच माह पूर्व दशहरा पर्व के दौरान अपने प्रेमी के साथ बच्चों समेत फरार हो गई थी।

हालांकि, मामले को लेकर महिला के पति द्वारा विगत लगभग 15 दिन पूर्व अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए चार  लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपितों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर हीं रही थी कि फरार महिला स्वयं हीं बच्चों समेत ओपी में पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि महिला का कोर्ट में 164 का बयान कराया जा रहा है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts