Connect with us

Uncategorized

बारात की जीप खाई में गिरी, एक युवक की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से आज फिर दुखद खबर सामने आई है। गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके 04 टीए,1505 देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौत हो गई। हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बडेत घायल हो गए। घायलो को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डा. सिद्धार्थ पाटनी ने चिराग को मृत घोषित किया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts