Connect with us

Uncategorized

जनरल बिपिन रावत के भाई होंगे भाजपा मेें शामिल!

यह संभावना जताई जा रही है कि बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं विजय रावत ने कहा है कि अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ विजय रावत

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ विजय रावत

विस्तार

दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की।

जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं विजय रावत
बुधवार को हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह संभावना जताई जा रही है कि विजय रावत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान विजय रावत ने कहा भी कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विजय रावत से भेंट की। बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा।

14 फरवरी को होगा मतदान
आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे। गौरतलब है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य 12 अन्य लोगों का आठ दिसंबर 2021 को कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts