Connect with us
दोस्त की शादी में शिरकत करने दिल्ली से अपने गांव पहुंचे तो दो युवक जंगल में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गए। जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर दिया और दोनों युवक आग की चपेट में आ गए।

Uncategorized

दोस्‍त की शादी के लिए दिल्‍ली से आए थे गांव, जंगल की आग को बुझाने में झुलसे; हुई दोनों की मौत

कोटद्वार: दोस्त की शादी में शिरकत करने दिल्ली से अपने गांव पहुंचे तो दो युवक जंगल में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सेडियाधार के अंतर्गत ग्राम सेडियाधार निवासी विकास पुत्र महिपाल सिंह व ग्राम कंडोली निवासी कुलदीप पुत्र दीनदयाल अपने दोस्त की शादी में शिरकत करने दिल्ली से गांव आए थे। विवाह समारोह 13 व 14 अप्रैल को होना है।

सोमवार दोपहर विकास व कुलदीप गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गधेरे (साफ पानी का नाला) में नहाने गए हुए थे। शाम के वक्त नहाकर वापस लौटने के दौरान उन्होंने जंगल में आग लगी देखी। ग्राम प्रधान सुमन देवी ने बताया कि जंगल में आग को देख दोनों उसे बुझाने में जुट गए। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर दिया और दोनों युवक आग की चपेट में आ गए।

युवकों को आग में गिरा देख तत्काल गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को आग से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे विकास को उपचार के लिए 108 आकस्मिक वाहन के जरिए सतपुली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts