Connect with us

Uncategorized

पूर्व सीएम निशंक की बेटी महिला दिवस पर मेजर पद पर हुईंं प्रमोट, लगा बधाईयों का तांता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयशी निशंक को भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्‍नति मिली है। 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. निशंक की बेटी डॉ. श्रेयशी पोखरियाल ने सेना में बतौर अफसर आर्मी मेडिकल कोर ज्वाइंन किया था। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर उन्‍हें पदोन्‍नति मिलने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बधाई व आशीर्वाद दिया है।

सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी व्‍यक्‍त की

रमेश पोखरियाल निंशक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी को व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने लिखा कि ‘मित्रों! आज का दिन मेरे लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला दिवस है। आज #InternationalWomensDay होने के साथ ही बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है।’ वहीं निशंक के यह पोस्‍ट करने बाद बधाईयों का तांता लग गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts