Connect with us

Uncategorized

पूर्व सीएम हरीश रावत ने वर्चुअली अल्मोड़ा में जनता को किया संबोधित

अल्मोड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा विधानसभा के जनता को संबाेधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पर अल्मोड़ा ने बुलंदियों को छुआ। लेकिन पिछले पांच साल में भाजपा ने पिछे धकेल दिया है। कांग्रेस के समय के हुए कार्य को रोकने का कार्य किया। जिसका सीधा नुकसान अल्मोड़ा जिले के लोगों को हुआ। सुशासन के लिए लोकायुक्त लाया जाएगा।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने संबाेधन में सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एसएसजे परिसर को जेएनयू की तर्ज पर आवासीय विद्यालय बनाने का कार्य किया था। भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को खत्म कर दिया। वहीं दूसरा जिसके लिए अल्मोड़ा की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय के कार्य को रोक दिया। जो कांग्रेस सरकार ने सपने के रुप में देखा था। उन्होंने कहा कि राम प्रसाद सागर वाटर प्रोजेक्ट जो लोगों की पानी की समस्या का समाधान कर सकती थी। लेकिन इस कार्य को भी रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की याद में शिल्प संस्थान के कार्य ठप है। कांग्रेस सरकार आएगी तो यह सब कार्य फिर से शुरु होंगे।

चुनाव कमेटी के अध्यक्ष रावत ने कहा कि गांवों में बिना आजीविका का साधन बढ़ाए कैसे पलायन रुकेगा। भाजपा ने पलायन को तेजी से बढ़ने दिया। इनके पास कोई योजना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल राजनीति स्वार्थ की चिंता है। बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। सात विभागों में केवल महिलाओं की नियुक्तियां की जाएगी। पुलिस में तीन हजार पद रिक्त है जल्द भरेंगे। अच्छा पारदर्शी शासन देंगे। उन्होंने सुशासन की सरकार के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts