Connect with us

Uncategorized

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

Aaj ka Rashifal 17 December, रविवार 17 दिसंबर को ग्रहों की दशा किन राशियों का साथ दे रही है। रुपये-पैसे, करियर और पारिवारिक मामलों में किस्‍मत किन राशियों का साथ दे रही है, आइए देखते हैं। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ ही कर्क राशि वालों का भाग्‍य भी आज साथ दे रहा है और हर मामले में किस्‍मत का साथ प्राप्‍त होगा। देखें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा बीतने वाला है आज का दिन।

मेष राशि : कुछ मामलों में हानि की आशंका

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। कुछ मामलों में लाभ तो कुछ मामलों में हानि की आशंका है। समाज और रिश्तेदारों के बीच आपकी योग्यता और कौशल की प्रशंसा होगी। छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार परिणाम मिलने से हर्ष होगा। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। बने हुए काम भर बिगड़ सकते हैं। किसी वाहन के खराब होने या महंगे उपकरण पर भी खर्च हो सकता है। व्यापार में गतिविधियां आज थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन जरूरत के अनुसार लाभ हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ राशि : आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार होगा। जिस सफलता के लिए आप पिछले कुछ दिनों से प्रयास कर रहे थे, आज वह आज आपको प्राप्‍त हो सकती है। समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात होने से मन खुश होगा। कामकाजी महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी और नौकरी व परिवार के बीच में संतुलन रख पाएंगी। आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव आ सकता है लेकिन आप डटकर मुकाबला करेंगे। किसी भी तरह की यात्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किया गया बदलाव बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ बहस हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशि : गलतफहमी दूर होगी

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

मिथुन राशि के लोग आज का दिन शांति से बिताएंगे और किस्‍मत भी आपका साथ देगी। किसी नई तकनीक के प्रयोग से आप अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सफल होंगे। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी भी दूर होगी। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा और योजनाएं पूरी होंगी। थोड़ी चालाकी वाले लोग आपकी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। युवा प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर को दांव पर न लगाएं। कोई भी फैसला काफी सोचकर करें। व्यापार में की गई मेहनत और प्रयास का सही फल मिलने का समय आ गया है। सेहत अच्छी रहेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती की पूजा करें।

सिंह राशि : काम में बाधाएं आ सकती हैं

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगने से दिन शांति में बीतेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। सोचसमझकर शांति से अपने कार्य पूरे करें और धन के मामले में किसी पर भरोसा करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता बनी रहेगी और काम में बाधाएं आ सकती हैं। घर के रख-रखाव और मनोरंजन से जुड़ी चीजों की खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

कर्क राशि : आपका दिन अच्छा गुजरेगा

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

कर्क वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है और आपको किसी मित्र से कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त हो सकता है। आपका दिन अच्छा गुजरेगा और नौकरीपेशा लोगों को आज काम अधिक करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। दोपहर के बाद अचानक कोई समस्या सामने आ सकती है। काम के दबाव के कारण आप कहीं फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके ऊपर इन चीजों का कोई असर नहीं होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

कन्या राशि : छोटी-छोटी बातों पर न उलझें

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

कन्‍या राशि वालों के लिए आज दिन आनंददायक रहेगा, आपको अपनी रुचि का काम करने का मौका मिलेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपनों की मदद करने से आपको खुशी मिल सकती है। जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश करें तो फायदा होगा। दिन के दूसरे भाग में कोई समस्या आपकी चिंता को बढ़ा सकती है। छोटी-छोटी बातों पर किसी से ज्यादा न उलझें नहीं। आप करियर और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे। पारिवारिक वातावरण ठीक ठाक रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में है। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

तुला राशि : पति-पत्नी में तालमेल रहेगा

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। इन्हें आज कई स्रोत से लाभ का मौका मिल सकता है। कुछ नए कार्यों की योजना बन सकती है। आध्यात्मिक स्तर पर भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित करते समय सावधान रहें, जिन पर आप अधिक भरोसा करते हैं, वे आपको धोखा दे सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। पति-पत्नी आपस में तालमेल बनाकर रखेंगे तो दिन अच्‍छा बीतेगा। काम के बोझ के कारण ब्लड प्रेशर हो सकता है।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि : मेहनत का सही परिणाम प्राप्‍त होगा

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

वृश्चिक वालों पर आज के दिन जिम्मेदारी अधिक रहेगी और पूरा दिन दौड़ भाग में बीतेगा। आज आपके घर में किसी के बीमार होने के कारण आपको मानसिक कठिनाई हो सकती है। आप अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। छात्र भी अपनी मेहनत का सही परिणाम पाकर सुकून और राहत महसूस कर सकते हैं। किसी भी तरह का पैसों का लेनदेन करते समय बेहद सावधानी बरतें। किसी भी तरह की गलती परेशानी बढ़ा सकती है। काम की अधिकता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

धनु राशि : विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई प्रकार की उलझनों से घिरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आज कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं। कोई रुकी हुई पूर्व योजना आज फिर से शुरू हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर मन में कुछ अशुभ विचार आ सकते हैं। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करें तो मन को शांति मिलेगी। करियर से जुड़ी समस्याओं का आज कोई समाधान मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और मधुर रहेगा। कुछ समय अपने विश्राम के लिए भी निकालें।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मकर राशि : दौड़भाग करनी पड़ सकती है

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार और दोस्तों के बीच में सुख से बीतेगा। इसके साथ ही घर में किसी बुजुर्ग के बीमार होने से परेशानी बढ़ सकती है और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी खास विषय पर बातचीत होने से मन को शांति मिल सकती है। नई सूचना भी प्राप्त होगी। परिजनों के साथ उचित समय बिताने से भी सकारात्मक माहौल बनेगा। निवेश संबंधी कोई भी काम करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। हो सके तो आज इस काम को टाल दें।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कुंभ राशि : इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

कुंभ राशि के लोगों को आज किसी ऐसे काम में सफलता प्राप्‍त होने की उम्मीद है, जिसमें वे काफी समय से लगे थे। संतान के भविष्य को लेकर योजना बनेगी। ग्रहों की स्थिति खुद को साबित करने के लिए अच्छी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से किसी सामान्य बात को लेकर विवाद हो सकता है। जिससे रिश्ता बिगड़ सकता है। अगर आप घर में कोई नया सामान या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें। आप प्यार और रोमांस जैसी गतिविधियों की ओर प्रबल रूप से आकर्षित होंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

मीन राशि : आर्थिक पहलू भी अच्छा रहेगा

Today 17 December मिथुन राशि के लिए फायदे का दिन, शनि कृपा का मिलेगा इन राशियों को भी लाभ

मीन राशि वालों के लिए आज ज्यादातर समय घर के कामों में और परिवार के साथ बीतेगा। जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। घर पर एक धार्मिक गतिविधि भी सकारात्मकता पैदा कर सकती है। आर्थिक पहलू भी अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ चिंता रहेगी। कुछ विरोधी आपके बारे में झूठी बातें फैला सकते हैं। लेकिन इससे आपके सम्मान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। पेशेवर दृष्टिकोण से दिन अच्‍छा है। परिवार के माहौल में किसी बाहरी व्यक्ति को दखलअंदाजी न करने दें।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts