Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी के लिए हल्द्वानी के बुद्धपार्क में कांग्रेसियों का सत्याग्रह, विधायक, नेता प्रतिपक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निकला अपना आक्रोश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी में आक्रोश है। हर जगह-जगह कांग्रेस केन्द्र सरकार पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन व पुतला दहन किया जा रहा है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुद्धपार्क में मोदी सरकार की की बुद्धि-शुद्धि के लिए सत्याग्रह किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने सत्याग्रह करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है। जिसके तहत ही राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है। देश का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है।

एक दिवसी धरना प्रदर्शन सत्याग्रह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गई चार हजार किमी लंबी भारत जोड़ों यात्रा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व आड़ानी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने से भाजपा सरकार बौखला गई है। साथ ही सदन में राहुल गांधी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी डरने या घबराने वाली नहीं है। जनता की आवाज बनने के लिए कांग्रेस पार्टी हर कीमत चुकाने को तैयार है। श्री आर्य ने कहा कि उन्होंने कहा देश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है उन्हें अपील करने का तक मौका नहीं दिया गया जल्दबाजी में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। इससे यह साबित हो गया कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डर गई है और उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा, जनता भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

शहर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। जनता के मुद्दों को उठाने वालों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा सदन में अडानी, अंबानी को सरकार जिस तरह से मानकों को ताक में रख कर लाभ पहुँचा रहीं है। सरकार पूर्णतः हिटलरशाही पर उतारू है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा चुने हुए प्रतिनिधि को इस प्रकार से सदस्यता रद्द कर लोकतंत्र की हत्या है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, महेश शर्मा, हरेंद्र बोरा, प्रकाश पांडे, हरीश मेहता, हेमंत बगडवाल, भागीरथी बिष्ट, मधु सागुड़ी, खष्टी बिष्ट, खजान पांडे, मनोज शर्मा, भोला दत्त भट्ट, केदार पलड़िया, ललित जोशी, मुकुल बल्यूटिया, गोविन्द बिष्ट, मंयक भट्ट, गुरदीप सिंह प्रिंस, अनुपम कबड़वाल, देशबंधु रावत, दीपक, राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, संजय बिष्ट, तारा नेगी, जगमोहन बगडवाल, इंद्रपाल आर्या, नरेश अग्रवाल, डीके डालाकोटी, हरीश बिष्ट, मीमांशा आर्या, विशाल भोजक, संदीप भैसोड़ा, सतनाम सिंह, दीप पाठक, सुहेल सिद्दीकी, जाकिर हुसैन, नीमा भट्ट, बहादुर बिष्ट, राजेन्द्र जीना, राजेन्द्र सुयाल, योगेंद्र बिष्ट, रवि जोश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page